Wednesday, 27 August 2014

shalabhabhadoriya

ध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के शहडोल जिला सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया की पत्रकार भवन के निर्माण हेतु जमीन की अपील पर स्थानीय युवा व्यवसायी सुधीर प्रताप सिह ने ना केवल 3000(3 हजार) वर्ग फीट भूमि स्थानीय भाजपा कार्यालय के पास दान देने की घोषणा की बल्कि स्टाम्प पेपर पर एग्रीमेंट करके अनूपपुर जाते हुए भूमि का शिलान्यास भी करा दिया। उसी समय का चित्र। इस अवसर पर आर एस एस के प्रख्यात चिंतक डाँ भगवती शरण माथुर भी उपस्थित हो गये थे।

jansamparka vibaga

जनसंपर्क की इस टीम के सदस्य पूर्व जनसंपर्क आयुक्त राकेश श्रीवास्तव का आज जन्म दिन है। उम्मीद है शुभ चिन्तक जरुर बधाई देने का सिलसिला शुरू कर देंगे।

shree lanka

श्रीलंका में भारतीय पत्रकारों का अद्भुत स्वागत किया गया है । लखनऊ से निकलते समय अन्य व्यस्तताओं के चलते थोड़ी अनिर्णय जैसी स्थिति बनी लेकिन आ गया. अच्छा किया।जो मित्र इस यात्रा में अनिर्णय के कारण नहीं आ सके, उन्हें ज्यादा मलाल होगा। भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े लोगों के लिए सुखद आश्चर्य की धरती है यह, जहां अभी भी उनकी उपासना और धार्मिक आआस्था सम्बंधित उच्च स्थान यहां पर सुरक्षित एवं संरक्षित है। श्रीलंका में तैनात भारतीय उच्चायुक्त वाई. के. सिन्हा 1981 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं । अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्ति तो वह अपनी हैसियत से हैं लेकिन व्यवहार और आचरण से उन्होंने यहां बड़ी लोकप्रियता हासिल की है। गुजरी शाम एक शानदार स्वागत भोज का आयोजन भारतीय उच्चायोग की ओर से किया गया।उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर
एम श्रीवास्तव की सुपुत्री ईशा भारतीय विदेश सेवा की 2004 बैच की अधिकारी हैं जो भारतीय उच्चायोग में सेक्रेटरी फर्स्ट (प्रेस एवं सूचना) के तौर पर तैनात हैं। होटल ताज समुद्र के क्रिस्टल रूम में IFWJ प्रतिनिधियो के साथ ही श्रीलंका के तमाम वरिष्ठ पत्रकारों का मिलन यादगार रहा। उच्चायुक्त महोदय ने भारत और श्रीलंका के संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि दोनों के बीच भाई का रिश्ता है जो हाल के वर्षों में ज्यादा प्रगाढ़ हुआ है।आज दिन भर कोलम्बो का भ्रमण कार्यक्रम है ।

Saturday, 23 August 2014

लिए तरसते रहे लेकिन भंडारनायके इन्टरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही श्रीलंका की धरती पर भगवान इन्द्र की अतिशय कृपा प्राप्त हुई।सौ मील की रफ्तार से चलने वाली शानदार ल

रत भूमि पर पूरे मौसम बारिश के लिए तरसते रहे लेकिन भंडारनायके इन्टरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही श्रीलंका की धरती पर भगवान इन्द्र की अतिशय कृपा प्राप्त हुई।सौ मील की रफ्तार से चलने वाली शानदार लक्जरी बस को कोलम्बो के पर्ल ग्रान्ड होटल पहुचने में करीब पौन घंटे लग गए। श्रीलंका की राजधानी के पाश इलाके एडवर्ड लेन स्थिति यह लक्जरी होटल वाकई शानदार है। मेजबान श्रीलंका प्रेस एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट से लेकर होटल तक अत्यंत आत्मीयता और गर्मजोशी से इस्तकबाल किया । IFWJ के महासचिव परमानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में कुल उन्तीस पत्रकार यहां पहुंचे हैं। असम, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य के कई पत्रकार साथी आज सुबह ही यहां पहुंच गए थे।कल सुबह श्रीलंका टेलीविजन के भ्रमण का कार्यक्रम है । लंच का भी कार्यक्रम वहीँ पर है। डिनर पर देश के शीर्ष पत्रकारों से मुलाकात होगी । श्रीलंका सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसका आयोजन किया है।