Tuesday, 16 June 2015

ifwj


ब्रेकिंग "पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर डीजीपी मुख्यालय से सभी पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश जारी. पत्रकारों के साथ किसी भी घटना को गम्भीरता से लें केस दर्ज हो. गृह विभाग ने भी जारी किए दिशा निर्देश."

ब्रेकिंग
"पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर डीजीपी मुख्यालय से सभी पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश जारी. पत्रकारों के साथ किसी भी घटना को गम्भीरता से लें केस दर्ज हो. गृह विभाग ने भी जारी किए दिशा निर्देश."

Sunday, 14 June 2015

समाजवादी पार्टी निर्लज्ज होकर न केवल मंत्री के समर्थन में खड़ी है,

उत्तर प्रदेश पत्रकारों की नई कत्लगाह बनकर उभरा है। ताजा मामला शाहजहांपुर का है, जहां एक स्वतंत्र पत्रकार को जिंदा जलाकर मार डालने के षडयंत्रके आरोप एक मंत्री के ऊपर लग रहे हैं और पूरी समाजवादी पार्टी निर्लज्ज होकर न केवल मंत्री के समर्थन में खड़ी है, बल्कि मृतक के परिजनों पर समझौता करने के लिए दबाव भी डाला जा रहा है।
मृतक जगेंद्र सिंह स्वतंत्र पत्रकार थे और फेसबुक पर शाहजहांपुर समाचार के नाम के एक प्रोफाइल चलाते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मजबूत मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, के खिलाफ कई खबरें प्रकाशित की थीं। 31 मई को ही उन्होंने एक फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी, उस पोस्ट में कहा गया था – “राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और उनके गुर्गों पर एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने गैंगरेप का आरोप लगाया तो सारे सपा नेता बेशर्मी के साथ बलात्कारियों के पक्ष में जुट गए हैं। सपा नेत्रियां भी महिला होकर पीड़ित महिला के बजाय बलात्कारियों की वकालत करने में जुट गई हैं। शायद यह सपा नेता और नेत्रियां कल को यह भी कह दें कि बुढ़ापे में गलती हो ही जाती है। पीड़ित महिला के पक्ष में अभी तक कोई आगे नहीं आया है। सभी को मंत्री और सत्ता का डर सता रहा है। पीड़ित महिला पर नेताओं, गुंडों व पुलिस का दबाव पड़ रहा है। …वाकई यूपी गुंडों की हो गई है?”
जगेंद्र ने एक और पोस्ट में लिखा था – “राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और उनके साथियों पर रेप का आरोप लगाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री को हड़काने के लिए सरकारी मशीनरी सक्रिय हो गई है। एलआईयू के एक अधिकारी ने पीड़िता को फोन कर हड़काने की कोशिश की। इसके अलावा महिला के घर के आसपास संदिग्ध लोग चक्कर लगा रहे हैं। पीड़िता ने हत्या की आशंका जताई है

indor press


omorrow 15 June. The meeting will be addressed by IFWJ President Comrade K Vikram RaoAIRF

IFWJ Secretary Headquarter Ram.P.Yadav has informed that a protest rally against the Murder of Shahjahanpur journalist shaheed Jagendra Singh is being held at Jantar Mantar New Delhi at 11am tomorrow 15 June. The meeting will be addressed by IFWJ President Comrade K Vikram RaoAIRF General Secy. Comrade Shivgopal Mishra, IFWJ Secy. General Comrade Parmanand Pandey, President D.U.W.J. Comrade Chandan Rai. 
Please come and join the fight for Justice to Jagendra Singh
Comradely
Delhi Union of Working Journalist
+91 98-10-623949

Thursday, 11 June 2015

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के निडर पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या मामले में देश के सबसे बड़े मीडिया संगठन IFWJ ने अखिलेश सरकार के दोषी मंत्री राममूर्ति यादव की बर्खास्तगी और गिफ्तारी की मांग की है

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के निडर पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या मामले में देश के सबसे बड़े मीडिया संगठन IFWJ ने अखिलेश सरकार के दोषी मंत्री राममूर्ति यादव की बर्खास्तगी और गिफ्तारी की मांग की है। 
IFWJ के महासचिव श्री परमानन्द पाण्डेय ने शाह्जनपुर के निडर पत्रकार जगेंद्र सिंह की निर्मम हत्या की तीव्र भर्तसना करते हुव प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि इस मामले में दोषी मंत्री राम मूर्ति वर्मा और संलिप्त पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ सख्त करवाई करते हुए उन्हें पद से बर्खास्त कर उनकी फौरी गिफ्तारी करे। श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मृतक पत्रकार के परिवार को कम से कम 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग कि। 
IFWJ महासचिव ने मीडिया संगठनो से अनुरोध किया कि वह अपने मतभेद भुलाकर पत्रकारों की एकता, सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए एकजुटता दिखाएं 
उल्लेखनीय है पत्रकार जागेंद्र सिंह को जिंदा फूंक दिया गया था। उन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान जगेंद्र की मौत हो गई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने अखिलेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा पर पत्रकार की हत्या का आरोप लगाया था। 
अखिलेश सरकार के मंत्री राममूर्ति वर्मा पर कुछ दिन पहले वक्फ की जमीन कब्जा करने का आरोप लगा था। शाहजहांपुर में मैनेजिंग कमेटी वक्फ के सचिव ने पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री पर सत्ता का दुरुपयोग कर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया था। इस बाबत उन्होंने सीएम अखिलेश यादव को नोटिस भेजा था। आरोप, पिछड़ा वर्ग राज्य कल्याण मंत्री राममूर्ति वर्मा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ता गुफरान और सलीम अख्तर के माध्यम से वक्फ की कोठी और आराजी को बिकवाना चाह रहे थे।