Wednesday 1 April 2015

भोपाल में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर बनेगा

भोपाल में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर बनेगा - मुख्यमंत्री श्री चौहानमुख्यमंत्री को धन्यवाद देने बड़ी संख्या में आये पत्रकार भोपाल  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्रकारों की सहमति के अनुरूप भोपाल में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर बनाया जायेगा। सेन्टर का शिल्प अद्भुत होगा। प्रयास है कि इसका शिलान्यास जून माह में किया जाये। श्री चौहान ने यह बात आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में बड़ी संख्या में आए पत्रकारों के साथ चर्चा में कही। पत्रकार मीडिया सेंटर निर्माण की पहल के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने आये थे। इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मीडिया सेंटर स्वायत्त होगा। इसमें सरकार सहयोग करेगी किन्तु उसका कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। मीडिया सेंटर के भवन निर्माण, संचालन और प्रशासन संबंधी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग उप समितियाँ बनाई गई हैं। इसकी सदस्यता स्थाई नहीं होगी। सदस्यों का निश्चित कार्यकाल होगा। निश्चित अवधि के बाद सदस्य बदलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सहमति से मीडिया सेंटर निर्माण के लिए आर्किटेक्ट का चयन कर लिया गया है। कार्य को निश्चित समय-सीमा में पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा।
पत्रकारों में महेश श्रीवास्तव, लज्जा शंकर हरदेनिया, मृगेन्द्र सिंह, अरूण दीक्षित, राजेश सिरोठिया, अनुराग उपाध्याय,दीपक तिवारी, ब्रजेश राजपूत, मनोज शर्मा, दिनेश वर्मा, सुनील शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव, नितेन्द्र शर्मा, विजय दास, अवधेश भार्गव, ओमप्रकाश मेहता, सुरेश शर्मा, गिरीश उपाध्याय,शिव अनुराग पटैरिया, रामभुवन सिंह कुशवाहा, देवेश कल्याणी,शशिकांत त्रिवेदी, गिरीश शर्मा, चंदा बारगल, योगेश तिवारी, विनय जी डेविड, सुश्री मुक्ता पाठक, रवीन्द्र जैन, प्रभु पटेरिया, राकेश अग्निहोत्री, एस.पी. त्रिपाठी, संजीव श्रीवास्तव, राजीव सोनी, पवन देवलिया,प्रशांत जैन, ब्रजेश चौकसे, विनोद खुजनेरी, दिनेश निगम, जगदीप सिंह बैस और अमित जैन आदि उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment