Tuesday 16 June 2015

त्रकार भवन का होगा विवाद रहित जूर्णोद्धार :बनेगा ट्रस्ट """"""""""""""""""""""""""""""""""""""

पत्रकार भवन का होगा विवाद रहित जूर्णोद्धार :बनेगा ट्रस्ट
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
भोपाल। 10/दिसम्बर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया के अनुसार भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सरकार से पहल की है कि राजधानी स्थित पत्रकार भवन जो हमारे बुजुर्गों की एसी धरोहर है जो एशिया में कहीं नहीं है। लगातार विवादों रहने के कारण वो जरजर हो रहा है। को सरकार अपने संरक्षण मे लेले और राजधानी के सभी श्रमजीवी पत्रकारों के उपयोग के लिए श्रमजीवी पत्रकारों का एक ट्रस्ट बनाए।
भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष साथी अरशद अली खान ने राज्य सरकार से कहा है चूंकि भवन की रजिस्ट्री भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ के नाम है अत:ट्रस्ट में संघ के जिलाअध्यक्ष एवं महासचिव को पदेन ट्रस्टी रखा जाय। तथा ट्रस्ट का अध्यक्ष या तो मंत्री जनसंपर्क रहे या यह पद निर्वाचन से भरा जाय।स्मरणीय है कि वर्तमान मे विवाद होने के कारण जिला अदालत, उच्च न्यायालय एवं राज्य शासन के उद्योग विभाग के पास न्याय हेतु विचारणीय है.!
।शलभ भदौरिया।
प्रांताध्यक्ष,
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ।

No comments:

Post a Comment