Sunday, 21 June 2015

ऐतिहासिक फैसला इंदौर प्रेस क्लब ने

ऐतिहासिक फैसला
इंदौर प्रेस क्लब ने
आज अपने अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल को पद से हटाने के साथ ही प्राथमिक सदस्यता ही बर्खास्त कर दी है।
ये निर्णय खारीवाल को धारा 138 के एक मामले में कोर्ट  द्वारा दी गई सजा के मददे नज़र होना बताया गया है। प्रेस क्लब विधान की धारा 8 (ग) के अनुसार कोर्ट से सजा सुनाये जाने के साथ ही ऐसे सदस्य की सदस्यता स्वतः ही समाप्त मानी जायेगी।
प्रेस क्लब के नोटिस बोर्ड पर महासचिव का पत्र, फैसले की कॉपी और विधान के नियम की कॉपी चस्पा की गयी है।

Thursday, 18 June 2015

ifwj


उडीसा के मुख्यमंत्री आई.एफ.डब्लू.जे के अधिवेषन का उद्घाटन करेंगे।

उडीसा के मुख्यमंत्री आई.एफ.डब्लू.जे के अधिवेषन का उद्घाटन करेंगे।
लखनऊ, जून 17: पत्रकारों की सुरक्षा, नेट की तटस्थता, पर्यावरण संरक्षण में पत्रकारों की भूमिका,सोशल मीडिया और उस पर दबाव, वेतन मांग में सुधार आदि, मीडिया से जुड़े विषयों पर आई.एफ.डब्लू.जे. की भुवनेष्वर में शनिवार से होने वाले अधिवेशन में चर्चा होगी। उडीसा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक इस त्रिदिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर मुख्य अतिथि होंगे। वे प्राकृतिक आपदा की मीडिया में रिर्पोटिंग पर व्याख्यान देंगे। आई.एफ.डब्लू.जे अध्यक्ष श्री के. विक्रम राव ने यह सूचना आज यहा दी।
देषभर के 310 प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग लेंगे। उत्तर प्रदेष के पत्रकार इसमें शाहजहांपुर के पत्रकार श्री जगिन्दर सिंह को जिंदा जलाने की रपट भी पेश करेंगे। आई.एफ.डब्लू.जे के अगले अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
राम. पी. यादव
Secy. IFWJ

Tuesday, 16 June 2015

पत्रकार जगेन्द्र सिंह की जलाकर हत्या के विरोध में जंतर मंतर दिल्ली में प्रदर्शन

पत्रकार जगेन्द्र सिंह की जलाकर हत्या के विरोध में जंतर मंतर दिल्ली में प्रदर्शन
नई दिल्ली : शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश में पत्रकार शहीद जगेंद्र सिंह की जलाकर हत्या किए जाने के विरोध में दिल्ली यूनियन वर्किंग जर्नलिस्ट (DUWJ) (समबद इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वोर्किंग जर्नलिस्ट्स I.F.W.J.) ने जंतर मंतर नई दिल्ली पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में पत्रकार, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट, आर टी आई एक्टिविस्ट, लेखक, रेलवे यूनियन के कर्मचारीयों ने भाग लिया | सभी ने एक स्वर में इस घटना की निंदा की और उत्तर प्रदेश सरकार से पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने को कहा | अई.एफ.डब्लू.जे. के अध्यक्ष K Vikram Rao ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार को आरोपी मंत्री राम मूर्ति वर्मा को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिये, एवं दोषी पुलिस वालो को जेल भेजना चाहिये, तथा उत्तर प्रदेश में कार्य कर रहे पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिये | उन्होंने माँग करी की भारत के सभी श्रमजीवी संगठनो को इस मसले पर एकजुट होना चाहिये, और उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को खासकर एकजुट हो कर सरकार से अपने हक मांगने चाहिये | उन्होंने अफ़सोस जाहिर किया की लखनऊ में इस घटना को लेकर पत्रकारों ने कोई विरोध नहीं जताया | आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने कहा की यह एक अत्यंत दुखद घटना है और आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के सभी दस लाख सदस्य शहीद जागेन्द्र सिंह के परिवार के साथ है |अई.एफ.डब्लू.जे. के प्रधान महासचिव एवं अधिवक्ता परमानन्द पाण्डेय ने कहा की अई.एफ.डब्लू.जे. ने हमेशा पत्रकारों के हितो की रक्षा करी है और आगे भी करता रहेगा | उन्होंने कहा कि अगर इस घटना में कानूनी लड़ाई लड़ने की ज़रूरत पड़ी तो वे जागेन्द्र के परिवार कि सहायता करने को तैयार है | दिल्ली यूनियन वर्किंग जर्नलिस्ट के संयोजक चन्दन राय, अई.एफ.डब्लू.जे. के सेक्रेटरी राम.पी.यादव, Bhadas4media के संपादक यशवंत सिंह, दैनिक जागरण की यूनियन के सेक्रेटरी दिलीप दिवेदी, UNI एम्प्लाइज यूनियन के राजेश वर्मा, प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के सेक्रेटरी नदीम अहमद काज़मी ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करी की वह पत्रकारों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करे | प्रदर्शन का संचालन साथी पत्रकार श्रीकांत ने किया |
प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृहमंत्री Rajnath Singh व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के नाम ज्ञापन भी सौपा गया | ज्ञापन में : 1. उत्तरप्रदेश के आरोपी मंत्री राममूर्ति वर्मा की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। 2. मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा 3.परिवार में से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करी गई।
विश्वदेव
प्रभारी सोशल मीडिया सेल अई.एफ.डब्लू.जे.

त्रकार भवन का होगा विवाद रहित जूर्णोद्धार :बनेगा ट्रस्ट """"""""""""""""""""""""""""""""""""""

पत्रकार भवन का होगा विवाद रहित जूर्णोद्धार :बनेगा ट्रस्ट
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
भोपाल। 10/दिसम्बर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया के अनुसार भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सरकार से पहल की है कि राजधानी स्थित पत्रकार भवन जो हमारे बुजुर्गों की एसी धरोहर है जो एशिया में कहीं नहीं है। लगातार विवादों रहने के कारण वो जरजर हो रहा है। को सरकार अपने संरक्षण मे लेले और राजधानी के सभी श्रमजीवी पत्रकारों के उपयोग के लिए श्रमजीवी पत्रकारों का एक ट्रस्ट बनाए।
भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष साथी अरशद अली खान ने राज्य सरकार से कहा है चूंकि भवन की रजिस्ट्री भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ के नाम है अत:ट्रस्ट में संघ के जिलाअध्यक्ष एवं महासचिव को पदेन ट्रस्टी रखा जाय। तथा ट्रस्ट का अध्यक्ष या तो मंत्री जनसंपर्क रहे या यह पद निर्वाचन से भरा जाय।स्मरणीय है कि वर्तमान मे विवाद होने के कारण जिला अदालत, उच्च न्यायालय एवं राज्य शासन के उद्योग विभाग के पास न्याय हेतु विचारणीय है.!
।शलभ भदौरिया।
प्रांताध्यक्ष,
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ।

ifwj


ब्रेकिंग "पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर डीजीपी मुख्यालय से सभी पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश जारी. पत्रकारों के साथ किसी भी घटना को गम्भीरता से लें केस दर्ज हो. गृह विभाग ने भी जारी किए दिशा निर्देश."

ब्रेकिंग
"पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर डीजीपी मुख्यालय से सभी पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश जारी. पत्रकारों के साथ किसी भी घटना को गम्भीरता से लें केस दर्ज हो. गृह विभाग ने भी जारी किए दिशा निर्देश."